''रेस 3'' की कामयाबी पर इमोशनल हुए सलमान, फैंस को कहा- मैं हर उस शख्स का शुक्रगुजार.....

6/24/2018 12:30:35 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। क्रिटिक्स की तमाम आलोचनाओं के बावजूद भी सलमान को उनके फैंस ने निराश नहीं होने दिया। उनकी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती दिखी। फिल्म ने अब तक 150 करोड़ रूपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। जिस वजह से सलमान की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

 

PunjabKesari

 

हाल ही में सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए फैंस को शुक्रिया कहा है। सलमान ने लिखा- ‘मैं हर उस शख्स का शुक्रगुजार हूं। जिन्होंने थिएटर में जा कर ‘रेस 3’ देखी और मुझे खुशी है कि आपको यह फ़िल्म पसंद आई। सुखी रहो और फिल्म देखते रहिए, यह बहुत मायने रखता है।’

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

बता दें कि सलमान इन दिनों 'द बैंग टूर' के लिए यूएस गए हैं। इस टूर में उनके साथ कैटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडीस, सोनाक्षी सिन्हा और डेजी शाह भी गई हैं। वहीं उनकी फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और दिशा पाटनी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News