प्यार में धोखा खाने के बाद बॉलीवुड के इन स्टार्स ने रचाई अरेंज मैरिज

6/24/2018 10:02:01 AM

मुंबई: बॉलीवुड स्टार्स की लाइफ में ब्रेकअप और रिबाउंड्स कुछ भी अनोखा नहीं है। इस इंडस्ट्री में फिल्मों के साथ-साथ रियल लाइफ में भी जोडिय़ां बनती आईं हैं। आज भी यह प्रक्रिया चल रही है। ऐसे कई कपल्स हैं जिनका प्यार सालों बाद भी बरकरार है और वो आज भी साथ हैं। लेकिन वहीं बॉलीवुड में एेसे कई कपल्स हैं जिनका रिश्ता सालों बाद चलने के बाद टूट गया और उन्होंने अपनी फैमिली की इच्छा अनुसार विवाह किया। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

PunjabKesari

 

शाहिद- मीरा

बाॅलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर खान के बीच हुए अफेयर को तो हर कोई जानता है। शाहिद और करीना कभी बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक माने जाते थे, लेकिन इनके रिश्ते में एेसी दरार आई और दोनों की राहें अलग हो गई। दोनों ने लंबे समय तक दूरी बनाए रखी। उसके बाद ये जोड़ी जब वी मेट और उड़ता पंजाब में साथ दिखी। दोनों को अक्सर इवेंट और अवॉर्ड फंक्शन में इग्नोर करते हुए देखा जाता है। अपनी लव लाइफ में फेल होने के बाद शाहिद ने मीरा राजपूत के साथ साल 2015 में अरेंज मेरिज की। उनकी बेटी का नाम मीशा है। वहीं मीरा एक बार फिर मां बनने वाली हैं।
 

PunjabKesari

 

माधुरी दीक्षित - श्रीराम नेने

बाॅलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और एक्टर संजय दत्त का अफेयर सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते थे। 1993 में संजय दत्त की गिरफ्तारी के बाद दोनों अलग हो गए। अपनी लव लाइफ में फेल होने के बाद माधुरी ने साल 1999 में श्रीराम नेने से अरेंज मैरिज की है। 

 

PunjabKesari

 

करिश्मा कपूर -संजय कपूर 
 
बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और एक्टर अभिषेक बच्चन का रिलेशन काफी सुर्खियों में था। दोनों के परिवार वालों को भी इस रिश्ते से कोई एतराज नहीं था।  दोनों की सगाई हो चुकी थी। किसी कारण से दोनों के रिश्ता टूट गया।  अपनी लव लाइफ में फेल हो चुकी करिश्मा ने साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ अरेंज मैैरिज कर ली।  हालांकि, शादी के बाद से दोनों के रिश्तों में अनबन की खबरें हमेशा मीडिया में आती रहती थी और 2013 में दोनों का तलाक हो गया। इस शादी से दोनों को दो बच्चे समायरा और कियान हैं।

 

PunjabKesari

 

विवेक ओबेरॉय- प्रियंका अल्वा

बाॅलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय का रिलेशन काफी सुर्खियों में था। दोनों ने फिल्म  'क्यों हो गया न' में साथ काम करते वक्त एक दूसरे के लिए प्यार महसूस किया। यहां तक कि ऐश के 30वें जन्मदिन पर विवेक ने उन्हें 30 गिफ्ट भी दिए थे। विवेक चाहते थे कि बुरे वक्त से गुजर रहीं ऐश के लिए वे हमेशा हाजिर रहें, लेकिन हुआ इसका ठीक उल्टा। विवेक ने एक होटल के कमरे में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस बुलाई और खुलासा किया कि उन्हें सलमान की तरफ से जान से मारने की धमकी भरे फोन आ रहे हैं। इस कॉन्‍फ्रेंस ने किसी का भला करने के बजाए विवेक का ही सब कुछ छीन लिया। जिसके लिए विवेक ने इतना बड़ा कदम उठाया उसने भी उनका साथ छोड़ दिया। ऐश ने बाद में साफ कर दिया था कि इन सब से उनका कोई लेना देना नहीं हैं और उनसे दूरी बना ली। ऐश के साथ साथ विवेक के हाथों से फिल्म ऑफर भी निकल गए। एेश से ब्रेकअप होने के बाद विवेक ने प्रियंका अल्वा से शादी कर ली। 

 

PunjabKesari

 


नील नितिन मुकेश- रुक्मिणी सहाय

बाॅलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने सार्वजनिक रूप से एक्ट्रेस सोनल चौहान के लिए अपने प्यार की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि वह उससे शादी करना चाहते हैं, लेकिन सोनल ने उनके बीच विवाह के किसी भी फैसले से इंकार कर दिया। जिसके बाद नील ने मुंबई की रुक्मिणी सहाय से अपने माता-पिता की इच्छाओं के अनुसार शादी कर ली। दोनों एक साथ काफी खुश हैं। नील जल्द ही पापा बनने वाले हैं।

 

PunjabKesari

 

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार का रिलेश्नशिप काफी सुर्खियों में था। फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनारी के निर्माण के दौरान शिल्पा और अक्षय के बीच प्यार शुरु हुआ। दोनों का साल 2000 में ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद शिल्पा ने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई। शिल्पा का एक बेटा भी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News