खजियार में पैराग्लाइडिंग के लिए नहीं मिलेगी अनुमति

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 03:41 PM (IST)

चंबा (रेखा): खजियार में अगर किसी ने भी गैर-कानूनी ढंग से पैराग्लाइडिंग को अंजाम देने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यह बात दीप्ति मंढोत्रा एस.डी.एम. चम्बा ने खजियार में पैराग्लाइडिंग करने की अनुमति लेने आए प्रतिनिधिमंडल को कही। यहां अवैध रूप से पैराग्लाइडिंग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा था। इसके बाद से पैराग्लाइडिंग पूरी तरह से बंद हो गई। ऐसे में शुक्रवार को भाजपा मंडलाध्यक्ष चम्बा विनोद कुमार की अध्यक्षता में वह करने वालों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एस.डी.एम. चम्बा से मुलाकात कर खजियार क्षेत्र में पैराग्लाइडिंगग करने की इजाजत मांगी।


इस प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करते हुए भाजपा मंडलाध्यक्ष चम्बा विनोद कुमार ने एस.डी.एम. चम्बा को बताया कि खजियार में करीब 2 माह तक पर्यटक आते हैं। इस अवधि में क्षेत्र के कुछ युवा स्वरोजगार के रूप में पैराग्लाइडिंग करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि जब से प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगाया है, तब से ये युवा बेरोजगार हो गए हैं। विनोद ने कहा कि ये सभी युवक इस कार्य के लिए प्रशिक्षित हैं तो साथ ही ये लोग निजी स्थान से उड़ान भरकर निजी स्थान पर ही लैंड करते हैं। ऐसे में उक्त युवा अपने इस रोजगार के कार्य को अंजाम देने के लिए सरकारी भूमि का प्रयोग नहीं करते हैं। भाजपा मंडलाध्यक्ष का कहना है कि इस कार्य की अनुमति लेने के लिए संबंधित विभाग के पास इन्होंने अपने कागजात भी जमा करवा रखे हैं। ऐसे में उपमंडल प्रशासन से आग्रह है कि जब तक अनुमति प्राप्त नहीं होती है, तब तक इन्हें खजियार में फिर से पैराग्लाइडिंग करने की उपमंडल प्रशासन अपने स्तर पर अनुमति प्रदान करे ताकि फिर से प्रभावित लोग अपने कार्य को अंजाम दे सकें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News