बीमारी में इरफान की मदद के लिए आगे आए शाहरुख खान, दी लंदन वाले घर की चाबी

6/23/2018 1:32:54 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर इरफान खान इन दिनों लंदन में अपनी बीमारी न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर का इलाज करवा रहे हैं। इरफान जल्द ही फिल्म 'कारवां' में नजर आएंगे। ऐसे समय में बॉलीवुड का हर छोटा-बड़ा कलाकार इरफान की मदद और उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहा है। फैंस के साथ बॉलीवुड के किंग खान ने इरफान की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है।

 

PunjabKesari

 

खबरों के मुताबिक इलाज करवाने के लिए के लिए लंदन जाने से पहले इरफान की पत्नी सुतापा ने शाहरुख को फोन किया था और उन्हें बताया कि इरफान उनसे मिलना चाहते हैं। सुतापा ने शाहरुख को अपने मुंबई वाले घर मध आईलैंड पर बुलाया। शाहरुख उस समय इरफान के घर से कुछ दूरी पर महबूब स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे। शाहरुख उनसे मिलने पहुंचे। दोनों ने लगभग दो घंटे एक- साथ बिताए।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान उन्होंने न सिर्फ इरफान का हौसला बढ़ाया, बल्क‍ि उन्हें अपने लंदन वाले घर की चाबी भी दी। शाहरुख के काफई जिद करने के बाद इरफान ने इसे स्वीकार कर लिया। शाहरुख का मानना था कि इरफान की फैमिली उनके घर को अपना घर जैसा महसूस करेंगे। इरफान शाहरुख को अपना बेहद करीबी मानते हैं।

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News