हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए पीएं गुलहड़ की चाय

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 11:25 AM (IST)

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल : भागदौड़ भरी जिंदगी, बिजी और तनावभरे लाइफस्टाइल की वजह से सेहत की तरफ ध्यान दे पाना मुश्किल हो जाता है। इस कारण शरीर में हाई बीपी की समस्या (High Blood Pressure Problem) होने लगती है। मसालेदार चीजों का सेवन,शराब, सिगरेट के कारण, भोजन में अधिक नमक का सेवन, जंक फूड खाना, व्यायाम न करना, मोटापा के कारण, किडनी या डायबिटीज रोग और गलत खान-पान के कराण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर सिरदर्द और तनाव, सीने में दर्द या भारीपन, सांस लेने में तकलीफ, अचानक घबराहट, समझने या बोलने में कठिनाई, चहरे, बाजू या पैरो में सुन्नपन या झुनझुनी, कमजोरी महसूस होना और धुंधला दिखाई देना लगता है। अगर आपको भी हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो इन 6 कुदरती तरीकों से राहत पा सकते हैं। 

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के उपाय

तेज गति से चलना

हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए तेज गति से चलना शुरू करें। तेज गति से पर फिटनेस में सुधार होता है। रोजाना कम से कम आधा घंटा चलने से दिल को ऑक्सीजन ठीक ढंग से मिलती है। 

गहरी सांस लें

रोजाना सुबह 10 मिनट प्राणायाम योग करें। मगर ध्यान रहें की जब आप गहरी सांस लें रहे हो तो  पेट फूलना चाहिए। सांस छोड़ते समय पेट अंदर होना चाहिए। इस तरह करने से भी हाई बीपी की समस्या कम होगी। 

आलू खाएं

आलू खाने से भी हाई बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है। आलू खाने से शरीर को रोजाना 2 हजार से 4 हजार मिलीग्राम पोटेशियम मिलता है जो शरीर को उच्च रक्त चाप की समस्या को दूर करता है। अगर आप आलू नहीं खाना चाहते तो शकरकंदी, टमाटर, संतरें का रस, आलू, केला, राजमा, नाशपति, किशमिश, सूखे मेवे और तरबूज भी खा सकते हैं। इनमें भी पोटेशियम की काफी मात्रा पाई जाती है।

मेथी के दानों का सेवन

मेथी के दाने खाने से भी हाई बीपी की समस्या को कम किया जा सकता है। हाई बीपी की समस्या को कम करने के लिए मेथी के दानों का सेवन करें। मेथी के दानों को रात में गर्म पानी में भिगों कर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। 

 शहतूत खाएं

रोज 25 ग्राम शहतूत का जूस मिलाकर सुबह पीएं। रोजाना इसका सेवन इस समस्या को दूर करने में मदद करता है।

गुलहड़ चाय 

चाय पीने से भी हाई बीपी की समस्या से राहत पाई जा सकती हैं। रोजाना गुलहड़ की चाय पीने से ब्लड सर्कुलेशन 7 प्वाइंट नीचे चला जाता है। अगर आपको भी हाई बीपी की समस्या है तो लगातार गुलहड़ की चाय को पीना शुरू करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nisha thakur

Recommended News

Related News

static