परिणीति चोपड़ा के साथ काम करने को लेकर अर्जुन कपूर ने क्या कहा, जानें

6/22/2018 7:06:56 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का कहना है कि परिणीति चोपड़ा के साथ वह अभी लगातार काम करना नहीं चाहते। अर्जुन कपूर ने वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म इश्कजादे में परिणीति के अपोजिट काम किया था जो बतौर अभिनेता उनकी डेब्यू फिल्म थी। 
PunjabKesari
बता दें कि अर्जुन इन दिनों परिणीति के साथ नमस्ते इंग्लैंड और संदीप और पिंकी फरार में काम कर रहे हैं। अर्जुन लगातार परिणीति के साथ काम करना नहीं चाहते। 
PunjabKesari
अर्जुन का कहना है कि उन्हें साथ में काम करने के लिए अभी ब्रेक लेना चाहिए। अर्जुन कपूर ने कहा, हम करीब सात साल से एक दूसरे के संपर्क में हैं। जब हमने साथ में पहली फिल्म इश्कजादे की थी तब हम युवा थे लेकिन आज हम दोनो की जिंदगी में काफी बदलाव आ चुका है। हाल ही में जब हमने साथ में‘नमस्ते इंग्लैंड’में काम किया तो हमें इस बात का एहसास नहीं हुआ कि हम छह साल के बाद काम कर रहे हैं। मेरा मानना है कि कुछ दिनों के लिए हमें एक-दूसरे के साथ काम करने में ब्रेक लेना चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News