''खतरों के खिलाड़ी 9'' में रोहित शेट्टी की चुनौतियों का सामना करेंगे ये 10 स्टार्स, सामने आई पूरी लिस्ट

6/22/2018 4:37:23 PM

मुंबई: बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर और टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के जज रोहित शेट्टी शो के 10 चेहरों को सामने ले आए हैं। इनमें से कुछ तो पॉपुलर कॉमेडेयिन भी हैं। अब ये सभी प्रतियोगी रोहित शेट्ट की शो में रिस्क उठाते हुए दिखाई देने वाले हैं और खुद को ‘खतरों के खिलाड़ी’ साबित करने वाले हैं।

PunjabKesari 

 

1. अविका गौर

 

‘बालिका वधू’ फेम अविका गौर को इस शो के लिए फाइनल कर लिया गया है। अब देखना है कि वो स्टंट में क्या कमाल दिखा पाती हैं। 

 

PunjabKesari

 


2. भारती सिंह-हर्ष लिम्बचिया

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया बीते साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे है। अब दोनों एक दूसरे का मुकाबला घर के अलावा रोहित शेट्टी के सीरियल ‘खतरों का खिलाड़ी’ में भी करने वाले है।

 

PunjabKesari


3. जैस्मिन भसीन 

टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भी इस सीरियल के आने वाले सीजन में हिस्सा लेने वाली हैं। जैस्मिन इन दिनों टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में टेनी का रोल निभा रही है और इन दोनों अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से काफी सुर्खियां बटौर रही हैं। 

 

PunjabKesari

 

4. पुनीत पाठक
 


पॉपुलर कोरियोग्राफर पुनीत पाठक भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं देखना ये है कि ये खतरों के स्टंट करते हुए क्या कमाल दिखा पाते हैं। 

 

PunjabKesari

 


5. रिद्धिमा पंडित

टीवी एक्ट्रेस रिद्दिमा पंडित रोहित शेट्टी के इस शो में नजर आने वाली है। ‘बहू हमारी रजनीकांत’ सीरियल से फेमस हुई रिद्धिमा पंडित अब खतरों के इशारों पर नाचती हुई दिखाई देंगी।

 

PunjabKesari

 

6. शमिता शेट्टी 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी इस सीरियल में दिखाई देने वाली है। शमिता इससे पहले फिल्मों में भी हाथ आजमा चुकी है लेकिन उन्हें खास सफलता नहीं पाई थी।

 

PunjabKesari

 

7. विकास गुप्ता 

बिग बॉस में अपने कारनामों से मशहूर हुए विकास गुप्ता भी इस शो में दिखाई देने वाले हैं और घर में रहकर दिल जीतने वाले विकास अब खतरों से दो-दो हाथ करते हुए दिखाई देंगे।

 

PunjabKesari


8. जैन इमाम 

‘नामकरण’ सीरियल के मशहूर एक्टर जैन इमाम भी रोहित शेट्टी की चुनौतियों पर खरा उतरने की तैयारी में है और खतरों के खिलाड़ी बनने की लिए पूरी जुगत भिड़ाने वाले हैं।

 

PunjabKesari


9. श्रीसंत

मशहूर क्रिकेटर श्रीसंत भी इस खास टीवी शो में दिखाई देने वाले है। श्रीसंत स्पॉट फिक्सिंग मामले में लाइफटाइम बैन का शिकार हो गए थे और अभी तक इससे उबर नहीं पाए हैं।

 

खबरों के मुताबिक इस शो के लिए ये टीम 12 जुलाई को अर्जेंटीना के लिए रवाना हो सकती है। इस बार शो को रोहित शेट्टी होस्ट करने वाले हैं। रोहित इन दिनों रणवीर सिंह के साथ आने वाली अपनी फिल्म ‘सिंबा’ की शूटिंग में भी बिजी है लेकिन शूटिंग से समय निकाल कर वो इस शो को भी होस्ट करेंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News