14 जुलाई से जनता का आशीर्वाद लेने निकलेंगे CM शिवराज, 230 विस क्षेत्रों का करेंगे दौरा

6/22/2018 12:54:10 PM

इंदौर। साल के अंत में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनज़र जनता तक राज्य सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए सीएम शिवराज 14 जुलाई से जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रहे हैं। यात्रा को हरी झंडी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दिखाएंगे। इसको लेकर इंदौर संभाग की बैठक भी आयोजित की गई, जिसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने यात्रा की जानकारी दी।

तीसरी बार निकलेगी यात्रा’
झा ने कहा कि प्रदेश में 14 जुलाई से भाजपा अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करने वाली है। यात्रा की पूरी तैयारी पार्टी स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सिर्फ सुरक्षा-व्यवस्था का जिम्मा संभालेगा। उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा साल 2008, 2013 के बाद अब तीसरी बार निकाली जा रही है।

जन-जन तक पहुंचेंगे सीएम शिवराज
झा ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से सीएम शिवराज सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में जन-जन तक पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा और हम चौथी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाएंगे।

अमित शाह करेंगे शुभारंभ
उज्जैन से 14 जुलाई को शुरू होने वाली इस यात्रा शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। झा ने बताया कि यात्रा का कुल मार्ग 364 किलोमीटर रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Prashar

Recommended News

Related News