आम चुनावों में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा: गोयल

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:36 PM (IST)

लंदन: वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने वीरवार को कहा कि अगले साल होने वाले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने ब्रिटेन - भारत लीडरशिप सम्मेलन को दिल्ली से वीडियो के जरिए संबोधित किया। अगले साल आम चुनावों संबंधी एक सवाल पर गोयल ने कहा ,‘ हमारी उपलब्धियों के आधार पर, मुझे भरोसा है कि 2019 के आम चुनाव में भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। ’

उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने देश को भविष्य के लिए तैयार बनाने हेतु ‘ इमानदार व पारदर्शी ’ प्रणाली बनाई है। उल्लेखनीय है कि गोयल रेल व कोयला मंत्री भी हैं। उन्होंने कहा कि भारत के लिए दहाई अंक की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करना ‘ असंभव ’ नहीं है।      


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News