''AAP'' नेता पर हमला करने वाले अजविंदर सिंह ने मीडिया के सामने दिया ये बयान(Watch Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 10:49 PM (IST)

रोपड़: आम आदमी पार्टी (आप) के नेता पर हमला करने वाला आरोपी अजविंदर सिंह मीडिया के सामने आया है। अजविंदर सिंह ने कहा कि विधायक संदोआ पैसों के लिए उसे तंग परेशान करता था इसलिए उससे विवाद हो गया। बता दें कि रोपड़ से आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर आज कथित रेत माफिया ने हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। 

रोपड़ के एस.एस.पी. राज बच्चन सिंह संधू के अनुसार संदोआ आनंदपुर उप मंडल में नूरपुरबेदी के निकट एक खदान में निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। संदोहा की छाती पर पत्थर लगा है और उनके सुरक्षाकर्मी को भी चोट आई है। संदोआ को आंनदपुर साहिब अस्पताल ले जाया गया और बाद में सीने में दर्द की शिकायत के कारण उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई में भेजा गया। 

वहीं मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह हमले को लेकर उपायुक्त से विस्तृत रिपोर्ट मांगी। कैप्टन नेघटना का गंभीर संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी हालत में राज्य में अराजकता को सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने उपायुक्त को इस मामले से संबंधित तथ्यों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कहा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News