बिहारः चाचा ने भतीजी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 06:25 PM (IST)
कैमूरः बिहार के कैमूर जिले में एक चाचा ने अपनी ही भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। घरवालों द्वारा मामला दर्ज करवाने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, मामला चांद के कौआ ठोह गांव का है। पीड़िता अपने घर के आंगन में सोई हुई थी। तभी चाचा ने किसी दूसरी जगह पर ले जाकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।
पीड़िता बच्ची ने जब यह बात अपने घर वालों को बताई तो उन्होंने भभुआ महिला थाने में मामला दर्ज करवाया जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तारी कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।