एक क्लिक में पढ़ें पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 02:43 PM (IST)

पंजाब डेस्कः अवैध माइनिंग पर छापा मारने गए AAP विधायक पर हमला, योग दिवस पर राजनीति का तड़का,दिग्गजों ने लिया भाग। ऐसी खबरें जो आप अपने व्यस्त शैड्यूल के चलते मिस कर जाते हैं। इस न्यूज बुलिटेन में हम आपको पंजाब के हर क्षेत्र से जुड़ी बड़ी खबरें बताने जा रहे हैं। तो अब एक क्लिक में पढ़िए पंजाब की अब तक की बड़ी खबरें।

अवैध माइनिंग पर छापा मारने गए AAP विधायक पर हमला
शहर में चल रही अवैध माइनिंग पर छापा मारने गए आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संधोआ पर माइनिंग माफिया ने हमला कर दिया । इस घटना के बाद आप एम.एल.ए. को आनंदपुर साहिब अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें पी.जी.आर्इ. रैफर कर दिया गया।


'रैफरैंडम -2020' पर सुखपाल खैहरा का विरोधियों को तीखा जवाब
पंजाब विधानसभा के विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल खैहरा ने 'रैफरैंडम -2020' पर अपने विरोधियों को तीखा जवाब दिया है। खैहरा ने अपना पक्ष रखते कहा कि ऐसा नहीं है कि 'आप' सुप्रीमो केजरीवाल ने उन्हें मिलने से इंकार कर दिया, बल्कि 9 दिनों के धरने के बाद उनकी सेहत कुछ ठीक नहीं थी, इसलिए उन्होंने केजरीवाल के साथ मुलाकात करना सही नहीं समझा। 

2020 तक पंजाब में हो सकते हैं  बड़े आत्मघाती हमले
आई.एस.आई. पंजाब में बड़े आत्मघाती हमलों की साजिश रच रही है। आई.एस.आई. का इरादा जम्मू-कश्मीर और पंजाब में एक साथ फ्रंट खोलने और योजना के तहत पंजाब में दीनानगर और पठानकोट जैसे बड़े आतंकी हमले करवाने का है। 

योग दिवस पर राजनीति का तड़का,दिग्गजों ने लिया भाग
चौथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जालंधर में उत्साह से मनाया गया। भाजपा नेताओं राकेश राठौर,मनोरंजन कालिया,के.डी.भंडारी ने पार्टी वर्करों के साथ जालंधर के कंपनी बाग में योग किया। इसके साथ ही शाहकोट में भी कांग्रेसी एम.एल.ए. हरदेव सिंह ने समर्थकों सहित योग दिवस मनाया। 

लुधियानाःसलेम टाबरी इलाके से युवक का शव बरामद,हत्या की आशंका
लुधियाना की सलेम टाबरी इलाके में से एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। 

फिरोजपुरः सेना के जवान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
फिरोजपुर में गुरुवार को भारतीय सेना के एक 22 वर्षीय जवान ने गले में फंदा गाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार करीब 2 वर्ष पहले यह जवान भारतीय सेना में भर्ती हुआ थाl  मृतक जवान की पहचान कैलाश पुत्र रमेश वासी गांव बोदला पट्टी जिला पलवर हरियाणा के रूप में हुई है और वह फिरोजपुर में भारतीय सेना की 635 यूनिट में तैनात थाl 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News