इंडोनेशियाः झील में पलटी नाव, 4 शव बरामद 178 लोग लापता

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 05:08 PM (IST)

जकार्ताः  इंडोनेशिया स्थित एक झील में  नाव पलटने से उस पर सवार करीब 178 लोग अब भी लापता हैं। अब तक 4 लोगों का शव बरामद किया गया है जबकि 18 लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए हैं। गोताखोरों व पानी के भीतर चलने वाले ड्रोन के साथ 400 सुरक्षा कर्मी सुमात्रा के तोबा झील में डूबे लोगों की खोज कर रहे हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि नाव पर कितने लोग सवार थे।

माना जा रहा है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। परिवहन मंत्रालय के अनुसार पारंपरिक नाव पर अधिकतम 43 लोग सवार हो सकते थे। पुलिस का कहना है कि 178 लोगों के लापता होने की पुष्टि होने पर यह इंडोनेशिया का सबसे बड़ा समुद्री हादसा बन सकता है।फिलहाल बचावकर्मी गुमशुदा हुए लोगों के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर खोज अभियान चला रहे हैं। बता दें कि 2015 में सुलावेसी में इसी तरह का एक हादसा हुआ जिसमें 78 लोग गायब हो गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News