International Yoga Day: रिज पर आचार्य, नड्डा व CM जयराम सहित हजारों लोगों ने किया योगा (Video)

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 11:59 AM (IST)

शिमला: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमाचल में हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। योग दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित हुआ। जहां जेपी नड्डा, सीएम जयराम, राज्यपाल आचार्य सहित सभी लोगों में योगा के लिए भारी उत्साह दिखा।  
PunjabKesari

मंडी
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय समारोह मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में आयोजित किया गया। समारोह में मंडी के सांसद राम स्वरूप शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि उनके साथ बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी और द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर और एडीसी मंडी राघव शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मंडी शहर के लोगों ने बड़ी संख्या में आकर योग दिवस मनाया। करीब डेढ़ घंटे तक योगाभ्यास करवाया गया और इसकी विभिन्न क्रियाओं, आसनों और ध्यान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम को आयुर्वेदा विभाग और नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संस्थाओं के आपसी सहयोग से किया गया था। 
PunjabKesari

सांसद राम स्वरूप शर्मा ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज देश की प्राचीन योग पद्दति को पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए सौभाग्य की बात है कि आज योग विश्व विख्यात हुआ है और इसे एक नई पहचान मिली है। डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बताया कि मंडी में आयोजित योग दिवस में 900 से अधिक लोगों ने भाग लिया। पहले इस दिवस पर सेरी मंच पर आयोजित किया जाता था लेकिन इस बार पड्डल मैदान में किया गया ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। योग शिक्षिका माया वर्धान ने बताया कि योग दिवस पर ’’करेंगे योग और रहेंगे निरोग’’ का संकल्प लिया गया और लोगों ने यह तय किया कि इसे वे अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।
PunjabKesari

ऊना 
संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मान्यता दिए जाने के बाद वीरवार को विश्वभर में चौथा योगदिवस मनाया गया। इस अवसर पर ऊना जिला में भी विभिन्न स्थानों पर योग शिविर लगाएं गए। जिनमें नेताओं, अधिकारीयों, पूर्व सैनिकों से लेकर सभी वर्गों के लोगों ने बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। पतंजलि योग समिति द्वारा हिमोत्कर्ष कॉलेज में जिलास्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे इस दौरान सत्ती ने सैंकड़ों की तादाद में आये लोगों के साथ योग की विभिन्न क्रियाएं की।वहीँ सरकारी स्कूल बहडाला में जिला प्रशासन द्वारा योग दिवस मनाया गया।
PunjabKesari

जिसमें डीसी ऊना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों और कर्मचारियों ने योग क्रियाएं की। वहीँ सैनिक विश्राम गृह में भूतपूर्व सैनिकों और ऊना में कालेज में NCC कैडेट्स ने भी योग किया।  विभिन्न स्थानों पर लगे योग शिविरों में 45 मिनट के कार्यक्रम में लगभग 26 क्रियाएं करवाई गई। पतंजलि योग समिति के जिलाध्यक्ष यशपाल ठाकुर ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति का प्रतीक है, लेकिन यह लुप्त होने की कगार पर पहुंच चुका था।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से 21 जून को योग दिवस के रूप में घोषित करवाने से योग का प्रचार प्रसार घर घर हो रहा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर में भगवान् का वास होता है और शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए इंसान को नियमित योग करना चाहिए। 


सोलन
सोलन के पुलिस मैदान में चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और लोगों ने योगा करके योगा दिवस मनाया गया। इसमें सांसद वीरेंद्र कश्यप, उपायुक्त सोलन और पुलिस अधीक्षक सहित कई अन्य भाजपा नेताओं ने योग शिविर में योगाकर लोगों को प्रोत्साहित किया। इस शिविर में आयुर्वेद विभाग के आयुर्वेद फार्मासिस्ट हीरादास व उनके सहयोगी द्वारा योगा करके उपस्थितजनों को निरोग रहने के गुर सिखाए गए।जिसमें जिलाभर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, विद्यालयों सहित करीब सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सांसद वीरेंद्र कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रधान मंत्री जी का सपना है कि देश का प्रत्येक व्यकि स्वास्थ्य हो और इसी उद्देश्य को पूरा करने के उद्देश्य समूचे भारत मे योग दिवस मनाया जा रहा है। ताकि लोग योग को अपने जीवन मे अपना कर शारीरिक विकारों को दूर कर सकें। 


पालमपुर
अपनी संस्कृति को अंगीकार निसंकोच भाव से किया जाना चाहिए। यदि अपनी संस्कृति को अंगीकार करने में संकोच किया गया तो संस्कृति का ह्रास होना निश्चित है। यह यह शब्द निर्वासित तिब्बती सरकार की संसद के उपाध्यक्ष आचार्य येशी फेंसुक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हिमालय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान कायाकल्प द्वारा आयोजित 6 दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर कही। इस अवसर पर सांसद शांता कुमार भी उपस्थित रहे। आचार्य ने कहा कि योग तप साधना अध्यात्म तथा दर्शन का समावेश है। ऐसे में योग भारत की विश्व को अनुपम भेंट है। उन्होंने कहा कि शरीर को सुंदर बनाने के लिए वर्तमान में कई प्रकार की एक्सरसाइज की जा रही है। परंतु योग तन मन तथा चित्त को सुंदर बनाने का माध्यम है।
PunjabKesari

उन्होंने कहा कि तिब्बत संस्कृति में भी योग को अंगीकार किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी पीढ़ी भी योग को अंगीकार करें, क्योंकि यह हमारी संस्कृति की ध्वजवाहक है। इस अवसर पर सांसद शांता कुमार ने कहा कि 5000 वर्ष पूर्व महर्षि पतंजलि द्वारा जिस योग को आरंभ किया गया। आज पूरा विश्व उसे अपना रहा है तथा विश्व के सभी देशों में योग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग को यह विश्व स्तरीय मान्यता प्राप्त होना भारत के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग मात्र रस्म अदायगी तक सीमित ना रहे, इसलिए कायाकल्प द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिविर का आयोजन करें। योग साधकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाता है।


बिलासपुर
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आज बिलासपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलासपुर के लुहणू मैदान में यह भव्य आयोजन किया गया।
जिसमें हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने भाग लिया। जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ और अन्य लोगों की मौजूदगी में योग किया। उनके साथ इस मौके पर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा भी मौजूद रहे।

कुल्लू 
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर वीरवार सुबह जिलेभर में बड़ी संख्या में लोगों ने योगा किया। ढालपुर के रथ मैदान में आयोजित जिला तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त यूनुस, एसपी शालिनी अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों व स्कूली बच्चों ने योगासन व प्राणायाम किया। जिला प्रशासन द्वारा नेहरू युवा केंद्र, आयुर्वेद विभाग, विभिन्न संस्थाओं आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योगपीठ व विश्व जागृति मिशन की स्थानीय इकाइयों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अन्य विभागों, संस्थाओं और शिक्षण संस्थानों ने भी भागीदारी सुनिश्चित की। 


इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि भारत के प्राचीन योग दर्शन को वैश्विक पहचान मिल चुकी है। उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को योग के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान आयुर्वेद विभाग के अधिकारियों की  ने योग की महत्ता के बारे में बताया। नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक लाल सिंह ने उपायुक्त और सभी प्रतिभागियों का इस आयोजन में स्वागत किया। डीसी कुल्लू यूनुस ने कहा कि सभी लोगो को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ताकि वो मानसिक व शारीरिक रूप से इंसान को मजबूत बना सके। कुल्लू जिला में नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए पुलिस अधिशक शालिनी अग्निहोत्री ने भी योग दिवस के उपलक्ष्य पर साइकिल रैली का भी आयोजन किया और युवाओ को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News