Kundli Tv- महेश नवमी: बरसेगा धन, भरेगा घर

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 03:25 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari

शुक्रवार, 22 जून को महेश नवमी पर्व है। कहते हैं इस रोज माहेश्वरी समाज का जन्म हुआ था। माना जाता है की माहेश्वरी समाज पूर्वकाल में क्षत्रिय वंश से थे लेकिन किसी पूर्वज से हुई भूल के कारण ऋषियों ने उन्हें श्राप दे दिया। आज ही के दिन भगवान महेश ने उन्हें श्राप के प्रभाव से मुक्त कर अपना नाम दिया था। यह भी कहा जाता है कि भगवान महेश से आज्ञापत्र पाकर माहेश्वरी समाज के पूर्वजों ने क्षत्रिय कर्म का त्याग कर वैश्य अथवा व्यापारिक कामों को अपनाया। वैसे तो महेश नवमी का उत्सव समस्त समाज के लोग अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुरूप मनाते हैं लेकिन महेश नवमी का त्यौहार माहेश्वरी समाज द्वारा खूब धूमधाम से मनाया जाता है।

PunjabKesari

महेश नवमी के दिन भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। वैसे तो इस दिन व्रत रखने का विधान है। यदि किसी कारणवश उपवास नहीं कर सकते तो पूजन और उपाय करके भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है।  

सुबह स्नानादि कार्यों से निवृत्त होकर शिवालय में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे मनुष्य का स्वभाव शांत अौर स्नेहमय होता है। 

PunjabKesari

भोलेनाथ का शक्कर से अभिषेक करें। इससे सुख अौर समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही मनुष्य के जीवन से दरिद्रता सदा के लिए चली जाती है। 

शिवलिंग पर केसर अर्पित करें। ऐसा करने से व्यक्ति को सौम्यता मिलती है।

शिवलिंग पर इत्र लगाने से व्यक्ति के विचार पवित्र अौर शुद्ध होते हैं। 

PunjabKesari

शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से स्वास्थ्य सदैव अच्छा रहता है अौर बीमारियां दूर होती हैं। 

भगवान शिव को दही अर्पित करने से स्वभाव गंभीर होता है अौर जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिलती है। 

भोलेनाथ पर घी अर्पित करने से व्यक्ति की शक्ति में वृद्धि होती है। 

भगवान शिव को चंदन प्रिय है। भोलेनाथ को चंदन अर्पित करने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। 

PunjabKesari
शिवलिंग को शहद चढ़ाने से व्यक्ति की वाणी में मिठास आती है। 

भगवान शिव को भांग अर्पित करें। ऐसा करने से बुराईयों का नाश होता है। 

PunjabKesari

भारतीय शास्‍त्रों में बिल्‍वपत्र को भगवान शंकर की तीसरी आंख बताया गया है। उन्‍हें यह बहुत प्रिय है, अगर पूजा करने में बिल्‍वपत्र का प्रयोग किया जाए तो भक्‍तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 औरत के शरीर पर तिल से जानें उसकी खास बातें (देखें VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News