जिलाधीश कार्यालय के बाहर बने सुविधा केन्द्र को चोरों ने बनाया निशाना

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 03:10 PM (IST)

गुरदासपुर (विनोद):स्थानीय जिलाधीश कार्यालय के बाहर बने सुविधा केन्द्र को चोरों ने निशाना बनाते हुए 6.40 लाख रुपए चोरी करलिए। इस बारे में सुविधा कर्मचारियों को उस समय पता लगा जब वह सुबह डयूटी पर पंहुचे।
 

जानकारी के अनुसार जिलधीश कार्यालय के बाहर सुविधा केन्द्र स्थापित है। गत दिवस सुविधा केंद्र में एकत्रित राशि 6.40 लाख को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। कर्मचारियों ने अनुसार जब वह सुबह केन्द्र मे आए तो  ताले टूटे हुए थे। जब अंदर जाकर देखा तो जिस संदूकची मे राशि रखी हुई थी वह भी टूटी हुई थी। इस पर अधिकारियों के साथ पुलिस को सूचित किया गया।
 इस संबंधी जानकारी देते हुए डी.एस.पी. गुरबंस सिंह बैंस ने बताया कि यह सुविधा केन्द्र जिला पुलिस अधीक्षक के पुराने कार्यालय के सामने है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ कर्मचारियो को पूछताश के लिए हिरासत मे लिया गया है।
 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News