4 साल की मासूम दिव्यांग से अधेड़ ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 02:39 PM (IST)

बाराबंकीः उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ रेप के मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। ताजा मामला बाराबंकी जिले का है। जहां एक 4 साल की दिव्यांग बच्ची के साथ अधेड़ ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 
मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत गौरिया का है। यहां की रहने वाली 4 साल की दिव्यांग बच्ची घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसे उठाकर खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं बच्ची की चीख पुकार सुनकर आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े चले आए। वह बच्ची की हालत देखकर दंग रह गए। तभी अारोपी भागने में कामयाब रहा। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बच्ची के परिजनों को दी। परिजनों ने थाने में इसकी जानकारी दी।

नशे की हालत में दिया रेप की वारदात को अंजाम 
पुलिस रात में ही तत्काल मौके पर पहुंची और मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। गांववालों की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े आरोपी को इस बारे में पुछा गया तो उसका कहना था कि उसने नशे की हालत में इस वारदात को अंजाम दिया। 

दिव्यांग बच्ची से रेप 
बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की न तो देख सकती है और न ही चल सकती है। वह ठीक से बोल भी नहीं सकती। लड़की के बाबा का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता और पिता का भी एक पैर कमजोर है। बच्ची का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। 

क्या कहती है पुलिस 
इस मामले में एसपी ने बताया कि लड़की दखने बोलने के साथ चल भी नहीं सकती। आरोपी ने उसके साथ बेहद बर्बरतापूर्वक इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static