PU के हॉस्टलों में मैनुअल भरी जाएंगी सीटें

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:55 AM (IST)

चंडीगढ़(रश्मि) : पंजाब यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में सीटें मैनुअल ही भरी जाएंगी, क्योंकि हॉस्टलों की सीटें ऑनलाइन भरने के लिए प्रोजैक्ट तैयार नहीं हुआ। इसके लिए करीब 9 लाख का बजट है। 

उधर, पी.यू. प्रबंधन करीब तीन साल से दावा कर रहा है कि  इस बार एडमिशन के साथ-साथ हॉस्टलों में सीटें भी स्टूडैंट्स को ऑनलाइन अलॉट की जाएगी। हॉस्टलों में खाली व भरी सीटों की जानकारी पी.यू. प्रबंधन के पास रहेगी। अभी तक होस्टल के कमरों के लिए 300 की वेटिंग चल रही है। पी.यू. प्रशासन ने साफ किया है कि प्राथमिकता पुराने स्टूडैंट्स को दी जाएगी

वेटिंग के हिसाब से मिलेंगी सीटें :
हॉस्टलों में इस बार पहले वेटिंग में स्टूडैंट्स को सीट दी जाएगी। वेटिंग में करीब 300 स्टूडैंट्स हैं। कैंपस में नया इंटरनैशनल हॉस्टल का उद्घाटन हुआ है। इस हॉस्टल में करीब 100 सीटें हैं। हॉस्टल में पहले 50-60 उन स्टूडैंट्स को सीट दी जाएंगी जो वेटिंग में हैं। 

बता दें कि पी.यू. में सैशन 2018-19 से लड़कियों के अब 10 हॉस्टल हो गए हैं। नया हॉस्टल खुलने के बाद करीब 500 स्टूडैंट्स की वेटिंग रहने की उम्मीद है। हर हॉस्टल में करीब 400 स्टूडैंट्स के रहने की कैपेसिटी है। 

वहीं डी.एस.डब्ल्यू. के द्वारा विभिन्न विभागों को हॉस्टलों की सीटें बांट दी जाती है। फिर ये सीटें स्टूडैंट्स में बांटी जाती है। यह सीटें विभाग और हॉस्टलों के वार्डन के साथ मिलकर स्टूडैंट्स को अलॉट की जाती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News