तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:29 AM (IST)

लुधियाना (तरुण): बस्ती चौक के निकट एक तेज रफ्तार टिप्पर ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदॢशयों के अनुसार घटना के बाद करीब एक घंटे तक शव सड़क के किनारे पड़ा रहा। इस दौरान न तो एम्बुलैंस मौके पर पहुंची और न ही पुलिस ने शव को उठाया। 

मृतक के बेटे ने पिता के शव का खुद की गाड़ी में डाला और सिविल अस्पताल लेकर गया। मृतक की पहचान जसविन्द्र सिंह (60) निवासी सुखदेव नगर के रूप में हुई है। घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक के बेटे मनदीप सिंह ने बताया कि उसके पिता सोफे बनाने वाली एक फैक्टरी में नौकरी करते थे। बुधवार सुबह सड़क क्रॉस करते वक्त एक तेज रफ्तार टिप्पर ने उनको साइड मार दी जिस कारण उनकी मौत हो गई। टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलने के बाद थाना दरेसी की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रजवंत सिंह ने बताया कि शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया है। अज्ञात टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News