लाहौल के नाम रोहतांग जाने वाले अब होंगे ब्लैक लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 09:22 AM (IST)

मनाली (सोनू): रोहतांग के नाम पर सैलानियों को ठगने वालों की अब खैर नहीं। दलालों पर लगाम कसने को प्रशासन सतर्क हो गया है। लाहौल के होटलों की फर्जी पर्ची बांटने वाले गिरोह पर भी प्रशासन नेे शिकंजा कसा है। एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी स्वयं मोर्चा संभालते हुए सारी छानबीन करने के बाद ही लाहौल व लेह जाने वालों को अनुमति दे रहे हैं। इनके नाम पर रोहतांग जाने वाले वाहनों की जांच हेतु प्रशासन ने गुलाबा में नाका लगाया हुआ है। एक ही दिन में वापस आने वाले वाहन चालकों के चलान काटे जा रहे हैं। 


ऑनलाइन परमिट खत्म होने से अधिकतर सैलानी रोहतांग से वंचित हो रहे हैं। वाहन चालकों ने इसी बात का फायदा उठाते हुए सैलानियों को रोहतांग के नाम पर चूना लगाने का काम शुरू कर दिया। बर्फ देखने को मनाली आ रहे सैलानी मजबूरन इन दलालों के झांसे में आ रहे थे जिससे दलाल मोटी कमाई कर रहे थे। लेकिन अब प्रशासन के सतर्क हो जाने से दलालों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। मनाली के एस.डी.एम. रमन घरसंगी ने बताया कि लाहौल के नाम पर रोहतांग जाने वाले पर्यटक वाहनों पर शिकंजा कसा गया है। गुलाबा में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट को चैंकिंग के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लाहौल व लेह के नाम से परमिट लेने वाले वाहन चालक उसी दिन वापस लौटते हैं तो उनके चालान काट उन्हें ब्लैक लिस्ट किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News