Mini Switzerland में 45 रोलिंग बॉल व 1 पैराग्लाइडर जब्त, जानिए क्यों

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 09:55 PM (IST)

चम्बा: डी.सी. चम्बा हरिकेश मीणा के  आदेशों पर पुलिस व उपमंडल प्रशासन ने गंभीरता दिखाते हुए बुधवार को मिनी स्विट्जरलैंड खजियार में अवैध रूप से चल रहीं व्यापारिक गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस मौके पर एस.डी.एम. चम्बा दीप्ती मंडोत्रा, वन मंडलाधिकारी वन्य प्राणी मंडल चम्बा निशांत मंडोत्रा व डी.एस.पी. मुख्यालय जितेंद्र चौधरी मौजूद रहे। डी.एस.पी. चम्बा जितेंद्र चौधरी ने खजियार मैदान में अवैध रूप से चल रहे 45 रोलिंग बॉल व एक पैराग्लाइडर को कब्जे में लिया है।


फड़ी वालों के खिलाफ भी हुई कार्रवाई
इसके साथ ही मैदान में अवैध रूप से फड़ी लगाकर व्यापारिक गतिविधियों को अंजाम देने वालों के खिलाफ भी प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस व उपमंडल प्रशासन की इस कार्रवाई से बुधवार को खजियार मैदान पूरी तरह से अवैध व्यापारिक गतिविधियों से मुक्त हो गया। इस संबंध में  डी.एस.पी. चम्बा जितेंद्र चौधरी ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने खजियार में व्यापक कार्रवाई को अंजाम देते हुए 45 रोलिंग बॉल अपने कब्जे में लिए हैं तो साथ ही एक पैराग्लाइडर को पकड़ा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News