फेमिना मिस इंडिया 2018 की फर्स्ट रनर अॅप बनी मीनाक्षी चौधरी, चमकाया हरियाणा का नाम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 07:11 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो):फेमिना मिस इंडिया 2018 की प्रतियोगिता में हरियाणा की बेटी मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनरअप रही हैं। मीनाक्षी चौधरी चंडीगढ़ में रहती हैं, जो हरियाणा मूल की हैं। बता दें कि हरियाणा प्रदेश का नाम सुंदरता की प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय स्तर चमकाने में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के बाद मीनाक्षी चौधरी का ही नाम आया। हरियाणा की यह दूसरी बेटी है जिसने सुंदरता की दुनिया में नाम कमाया है। इससे पहले मीनाक्षी फेबीबी केम्पस प्रिंसेस 2018 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं।

PunjabKesari

मीनाक्षी मूल रूप से हरियाणा की है, लेकिन उनका जन्म चंडीगढ़ में हुआ। जिनके पिता भारतीय सेना से रिटायर्ड अफसर हैं और मां हाउसवाइफ हैं। चंडीगढ़ स्थित सेंट सोल्जर कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करने के बाद अब नेशनल डेंटल कॉलेज डेराबस्सी से बीडीएस कर रही हैं। 

PunjabKesari

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को प्रेरणास्त्रोत मानने वाली मीनाक्षी 2016 में आयोजित मिस दीवा की विजेता रह चुकी हैं। मिस इंडिया हरियाणा-2018 का खिताब भी मीनाक्षी ने ही जीता। मॉडलिंग का शौक रखने वाली मीनाक्षी को स्वीमिंग और पढऩा और ट्रेवलिंग करना बेहद पसंद है।

PunjabKesari

मीनाक्षी स्वीमिंग और बैडमिंटन की स्टेट प्लेयर रह चुकी हैं। मीनाक्षी पढ़ाई में भी बहुत अच्छी हैं, लेकिन हाइट और पर्सनैलिटी की वजह से वे मॉडलिंग की दुनिया में आईं। इसके लिए उन्होंने पहले पिता को अपने लक्ष्य के बारे में बताया। उन्होंने बहुत सोचा और फिर विश्वास जताते हुए उन्हें इस फील्ड में जाने की इजाजत दे दी।

PunjabKesari

बता दें कि मंगलवार 19 जून की रात को मुंबई के एनएसईआई, डोम, वर्ली में कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 का आयोजन हुआ। इवेंट में तमिलनाडु की 19 वर्षीय अनुकृति वास ने 'फेमिना मिस इंडिया 2018' का ताज अपने नाम किया। मीनाक्षी चौधरी फर्स्ट रनर-अप और आंध्र प्रदेश की रहने वाली श्रेया राव सेंकड रनर-अप रहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static