मंदसौर में एक जुलाई को ट्रैक्टर रैली करेगी भाजपा

6/20/2018 6:39:17 PM

भोपाल : मध्यप्रदेश में भाजपा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले शक्ति प्रदर्शन के तहत मंदसौर में आगामी एक जुलाई को एक ट्रैक्टर रैली करेगी। मंदसौर गत वर्ष हुए प्रदर्शन के दौरान पांच किसानों की मौत के बाद किसान राजनीति के केंद्र के तौर पर उभरा है।

मध्यप्रदेश में भाजपा 2003 से ही सत्ता में है और राज्य में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के आखिर में होने वाला है। भाजपा की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी कांग्रेस ने कथित कृषि संकट को अपने अभियान का एक प्रमुख मुद्दा बनाया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी परोक्ष रूप से किसानों के साथ अपनी पार्टी की एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस महीने के शुरू में मंदसौर गए थे। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्य के किसानों के बीच अपनी पार्टी के समर्थन को रेखांकित करने के लिए वह 10 हजार ट्रैक्टरों की एक रैली का नेतृत्व करेंगे। इसमें प्रत्येक ट्रैक्टर पर पांच किसान होंगे।

किसान राज्य सरकार से खुश हैं और वे सरकार का समर्थन करेंगे। भाजपा द्वारा अपनी रैली के लिए मंदसौर का चयन करना महत्वपूर्ण है क्योंकि पार्टी एक संदेश देना चाहती है कि वह गत वर्ष उस प्रदर्शन के बाद किसानों को लुभाने में सफल रही है जो जिले में हिंसक हो गया था और उसमें हुई पुलिस गोलीबारी में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई थी। भाजपा नेताओं ने कहा है कि उसके बाद से राज्य सरकार ने किसानों की अधिकतर मांगे स्वीकार कर ली है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Recommended News

Related News