चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो इन घरेलू फेस पैक से पाएं छुटकारा
punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 05:49 PM (IST)
चेहरे पर अनचाहे बाल देखने में बहुत गंदे लगते हैं। चेहरे के बालों को हटाने के लिए लोग कई तरह के तरीके अपनाते हैं। मगर फिर भी बाल वापिस आ जाते हैं। बार-बार कैमिक्ल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने चेहरे पर कई बार गलत असर पड़ने लगता है। एेसे में आप कुछ घरेलू चीजों को मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इस पैक को लगाने से चेहरे के बाल दूर हो जाएंगे। तो आइए जानते कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जो चेहरे से बालों को या तो कम कर देंगे या बिल्कुल खत्म कर देंगे।
1. अंडे का मास्क
चेहरे से अनचाहे बालों को हटाने के लिए अंडे का मास्क बहुत फायदेमंद है। मास्क बनाने के लिए अंडे सफेद भाग लें। इसमें 1 चम्मच चीनी और आधा चम्मच मक्के का आटा मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छे से मिलाएं। फिर ब्रश की सहायता से इसको चेहरे पर लगाएं। तकरीबन 20 मिनट के लिए इसको एेसे ही रहने दें। फिर किसी सूखे कपड़े से रंगड़े। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
2. चीनी और नींबू
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए चीनी और नींबू का मिश्रण लगाएं। मिश्रण बनाने के लिए 1 कटोरी पानी में 1 चम्मच चीनी मिलाएं। अब इसको चम्मच से तब तक हिलाते रहें जब तक वह अच्छे से घुल ना जाएं। फिर इसमें 2 बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं। रूई की मदद से इसको चेहरे पर लगाएं। आधा घंटा सूखने दें फिर चेहरा धो लें।
3. मसूर दाल और आलू का मास्क
मसूर की दाल और आलू का मास्क लगाने से भी चेहरे के अनचाहे बाल हटाए जा सकते हैं। मास्क बनाने के लिए 1 कटोरी दाल को रात भर भिगोने के लिए रख दें। अगली सबुह उठकर इसको आसानी से पीस लें। अब इसमें मैश किए हुए आलु मिला लें। फिर एक चम्मच शहद में नींबू का रस मिला लें। इस मिश्रण को लगभग आधे घंटे के लिए चेहरे पर लगाने के बाद कपड़े से रगड़कर साफ करें।
4. फिटकरी और गुलाब जल
1 कटोरी में दो चम्मच गुलाब जल लें। अब इसमें फिटकरी डालकर मिला लें। जब फिटकरी आपस में मिल जाए तो रूई से इसको चेहरे पर लगाएं। कम से कम 20 मिनट के लिए एेसा ही रहने दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।