श्वेता तिवारी ने किया खुलासा, बोली- पलक फिलहाल फिल्मों में डेब्यू नहीं करेगी

6/20/2018 4:31:40 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक को लेकर खबरे आ रही थी कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अब ये बात खुद श्वेता ने स्पष्ट कर दी है कि उनकी बेटी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं कर रही। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बेटी पलक फिलहाल फिल्मों में डेब्यू नहीं कर रही है। पहले पलक अपनी पढ़ाई पूरी करेगी। पलक की 12वीं क्लास की पढ़ाई शुरू हो गई हैं। लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि पलक फिल्म 'तारे जमीन पर' फेम एक्टर दर्शील सफारी के साथ 'क्विकी' नाम की फिल्म से इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही है। 

 

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari) on

 

श्वेता ने अपने इंस्टा पर लिखा- 'पिछले कुछ महीनों से मुझसे पलक के 'क्विकी' से डेब्यू करने के बारे में सवाल पूछा जा रहा था। हम भी चाहते थे कि पलक 'क्विकी' से शुरुआत करें लेकिन ये प्रोसेस काफी लंबी थी। अब पलक की 12वीं क्लास की पढ़ाई शुरू हो गई है। इसलिए हमने फैसला किया कि पलक को इस प्रोजेक्ट से अलग करना ही बेस्ट होगा। पलक की पढ़ाई सबसे ज्यादा जरूरी है। हमें दुख है कि ये फैसला लेना पड़ा। लेकिन मैं भरोसा दिलाती हूं कि पलक बहुत जल्द डेब्यू करेगी'।

 

PunjabKesari

 

बता दें कि 17 साल की पलक का जन्म 8 अक्टूबर, 2000 को हुआ था। पलक, श्वेता और उनके पहले पति राजा चौधरी की बेटी हैं। श्वेता ने राजा से 1998 में शादी की थी। लेकिन अलगाव के चलते दोनों 2012 में अलग हो गए थे। इसके बाद श्वेता ने टीवी एक्टर अभिनव कोहली से 2013 में दूसरी शादी की थी। श्वेता-अभिनव का डेढ़ साल का बेटा है रेयांश। पलक सोशल मीडिया पर काफी एक्ट‍िव रहती हैं। उन्होंने फरवरी 2018 में एक फोटोशूट भी करवाया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News