सुपारी लेकर नहीं बल्कि दोस्ती में की थी संपत ने बंटी मास्टर की हत्या

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 03:45 PM (IST)

भिवानी: गैंगस्टर संपत नेहरा ने बंटी मास्टर की हत्या सुपारी लेकर नहीं बल्कि दोस्ती के लिए की थी। संपत की मामले में आरोपी दीपक व नरेश के साथ दोस्ती है और उनके कहने पर ही संपत ने बंटी मास्टर को मारा था। उसने पुलिस को बताया कि हत्या करने के लिए हथियार भी वह खुद लेकर आया था।  जिसके बाद वह दिल्ली में जाकर छिप गया था। फिलहाल उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है। पूछताछ में संपत ने भिवानी में 20 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर रोहित गोयल को भी गोली मारने की बात कबूली की है।  

उल्लेखनीय है कि हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स ने गैंगस्टर को 11 दिन पहले हैदराबाद से काबू किया था। जिसके बाद उसने हरियाणा में 30 से ज्यादा वारदात करने की बात कबूली थी। सोमवार को पंचकूला कोर्ट में पेश करने के बाद संपत को जेल भेज दिया गया था। वहीं भिवानी पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। जानकारी के अनुसार उसे कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। कहां रखा है यह कोई भी पुलिस अधिकारी बताने को तैयार नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि वह सुरक्षा के लिहाज से कुछ नहीं बता सकते। इतना ही नहीं संपत का नाम रोहित गोयल को रंगदारी नहीं देने पर 8 अगस्त 2017 को गोली मारने के केस में भी आया था। उसने रोहित गोयल से 20 लाख की रंगदारी मांगी थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static