सोशल मीडिया पर 'हीरो' बना यह सिख, वजह जान आप भी करेंगे सलाम

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 12:10 PM (IST)

लुधियाना : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सिख युवक अपने अनोखे कदम के चलते चर्चा का विषय बना हुआ है। लुधियाना का यह सिख युवक बर्गर की रेहड़ी लगाने के साथ  अपने ही स्तर पर बच्चों को सिखी के साथ जोड़ने का अनोखा प्रयास कर रहा है। 


अपनी इस कोशिश के चलते माडल टाऊन एक्स्टेंशन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा साहिब के बाहर स्थित 'मिस्टर सिंह किंग बर्गर' के नाम पर रेहड़ी लगाने वाला रवीन्द्र पाल सिंह सोशल मीडिया पर' बाबा जी बर्गर वाले'के नाम से मशहूर हो गया है। रवीन्द्र सिंह का कहना है कि 10 साल तक के जो बच्चे श्री जपुजी साहिब का पाठ सुनाते हैं, उनको वह मुफ़्त में बर्गर देता है। यह सेवा वह पिछले 6 सालों से कर रहा है और अब तक करीब 35 बच्चों को श्री जपुजी साहिब में निपुण कर चुका है। 

 
इसके अलावा श्री गुरु ग्रंथ साहिब के 2 अंग सुनाने वाले बच्चों को भी वह मुफ़्त में बर्गर देता है और गरीब बच्चों को भी मुफ़्त में न्यूडल खिलाने की सेवा करता है।सिर्फ़ इतना ही नहीं, वातावरण की सुरक्षा के लिए उसने यह भी किया हुआ है कि जो बच्चे अपने माता -पिता सहित पौधे लगाते हुए सैल्फी खींच कर उसे भेजेंगे, उन्हें मुफ़्त बर्गर मिलेगा। रवीन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उसने 10वीं तक शिक्षा ली  है और उसके पिता की मौत के बाद 2007 में यह रेहड़ी लगाई थी। उसकी 7 बहनों में से 4 का विवाह पिता के होते ही हो गया था और 3 बहनों का विवाह उसने अपनी मेहनत के साथ करवाया। रवीन्द्र ने बताया कि उसकी कोशिश होती है कि वह हर साल नया कुछ करें और यह सभी धर्मों के बच्चों के लिए होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News