वुंडरू को स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त कार्यभार

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 11:04 AM (IST)

चंडीगढ़:  हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रधान सचिव, राजा शेखर वुंडरू को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है। इसके अलावा हरियाणा सरकार ने 2 आई.ए.एस. एवं 4 एच.सी.एस. अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। 

नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे जगदीप सिंह को सिंचाई विभाग का विशेष सचिव एवं एच.एस.एम.आई.टी.सी. का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार एवं वित्त विभाग के विशेष सचिव, भूपेंद्र सिंह को खेल एवं युवा मामले के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा वित्त विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया है। 

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी और पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. के विशेष सचिव, पंकज चौधरी को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव नियुक्त किया है। सिंचाई विभाग के विशेष सचिव, एच.एस.एम.आई.टी.सी. के प्रबंध निदेशक और एच.एस.वी.पी. पंचकूला के प्रशासक राम स्वरूप वर्मा को रोहतक नगर निगम का आयुक्त और हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। पानीपत नगर निगम के आयुक्त शिव प्रसाद को एच.एस.वी.पी., पंचकूला का प्रशासक लगाया गया है। रोहतक नगर निगम के आयुक्त प्रदीप कुमार-1 को पानीपत नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static