महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने रुकवाई नाबालिग लड़के-लड़की की शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 08:59 AM (IST)

सोनीपत: शहर की शिव कालोनी में नाबालिग लड़के व लड़की की शादी किए जाने की सूचना के बाद कार्रवाई करते हुए जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी की टीम ने शादी को रुकवा दिया। लड़की व लड़का पक्ष को उनके बालिग होने के बाद ही शादी करने की हिदायत दी गई है। 

इस बारे में उनसे लिखित में लिया गया है। एस.पी. कार्यालय में सूचना आई थी कि शिव कालोनी में नाबालिग जोड़े की शादी कराई जा रही है। जिस पर एस.पी. सतेंद्र गुप्ता के निर्देश पर जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी भानू गौड़ अपनी टीम के साथ कालोनी में पहुंच गई। झज्जर के गांव से वहां बारात आई हुई थी। जिस पर टीम ने लड़का व लड़की की उम्र के कागजात दिखाने को कहा तो परिजन कोई कागजात पेश नहीं कर सके।

जांच करने पर पता लगा कि लड़का 11वीं कक्षा का छात्र है और लड़की छठी कक्षा के बाद पढाई छोड़ चुकी है। लड़के की उम्र करीब साढ़े 17 वर्ष व लड़की की 15 वर्ष के आसपास होने का पता लगा। जिस पर जिला महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी ने शादी को रुकवा दिया। लड़की व लड़के के परिजनों से लिखित में लिया गया है कि वह दोनों के बालिग होने के बाद ही शादी करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static