झूठे मामलों में फंसाकर रूपये ऐंठने वाली महिलाएं गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 10:32 PM (IST)

अंबाला(अमन कपूर): अंबाला पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक लेडी गैंग की 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये महिलाएं पुलिस में लोगों की झूठी शिकायतें दे उनसे पैसे ऐंठने का काम करती थी। आज स्कराओ गांव के लोगों ने गैंग की एक महिला को पैसे देते हुए रंगे हाथों पकड़वाया और पैसे लेते हुए वीडियो भी रिकार्ड कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस गैंग की मुखिया रानी नाम की महिला है जिसकी पहले भी कई मौखिक शिकायतें थी, इनसे डर कर कोई लिखित शिकायत नहीं करता था, लेकिन इस बार ये रंगे हाथो गिरफ्तार हो गई।

बताया जा रहा है कि पकड़ी गई महिलाओं के शिकार कई लोग हो चुके थे, जिसके बाद पुलिस ने आज ट्रैप लगा महिलाओं को रंगे हाथो गिरफ्तार कर लिया। गांव के लोगों ने बताया स्कराओ गांव की एक महिला का किसी के साथ झगड़ा हो रहा था जिसमें वो अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी। जिन्हें ऐसा न करने के लिए समझाया गया तो उसने गांव के कुछ युवकों की शिकायत थाने में दे दी और जान लेवा हमले का आरोप लगा 20 हजार की मांग की लेकिन सौदा 12 हजार में तय हुआ।

PunjabKesari

जिसके बाद ग्रामीण आज एसपी अंबाला से मिलकर महिलाओं की शातिर हरकतों से पैसे ऐंठने की जानकारी दी। ग्रामीणों के साथ वे लोग भी पहुंचे जो इन महिलाओं का पहले भी शिकार हो चुके थे। एक बुजुर्ग ने बताया इस महिला ने उनके बेटे को भी झूठे मामले में फंसाने की धमकी देते हुए पैसे वसूले थे। 

महिला पुलिस का कहना है कि उनके थाने में इस गैंग की मुखिया की पहले भी कई मौखिक शिकायतें आ चुकी थी, जिसमें इसके द्वारा महिलाओं के जरिए लोगों से पैसे ठगने की शिकायतें थी। लेकिन कोई भी इनके खिलाफ लिखित शिकायत नहीं देता था क्योंकि लोग इनके गिरोह से डरते थे, लेकिन आज ये महिलाएं रंगे हाथों पकड़ी  गई हैं, जिन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static