राहुल गांधी के जन्मदिन पर चम्बा की सड़कों पर दौड़े कांग्रेसी, जानिए क्यों

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 07:42 PM (IST)

चम्बा: कांग्रेस ने मंगलवार को जिला मुख्यालय में मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का आधार कांग्रेसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन को बनाया गया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज नैयर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में मौजूद समय में देश की लोकतांत्रित व्यवस्था को बचाने, युवाओं को रोजगार, किसानों को बचाने और महिला सशक्तिकरण के प्रति केंद्र सरकार की विफलताओं के प्रति लोगों को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य रहा।
PunjabKesari

ये रहे कार्यक्रम में मौजूद
इस दौड़ की अगुवाई युकां के चम्बा अध्यक्ष कपिल भूषण ने की। प्रदेश कांग्रेस सचिव नीरज नैयर ने इस मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करतार ठाकुर, जगदीश हांडा, परमेश पुरी, अब्दुल गनी, भानू प्रताप, लियाकत खान, हसन, ललित भूषण, भुवनेश सिंह कटोच, युवा कांग्रेस से अरुण शर्मा, अनिल कुमार, आरिफ  मालिक, रविकांत भारद्वाज, हरीश नरयाल, पंकज कल्सोत्रा, राजिंद्र, कमलेश, अशोक, अब्बास, विशाल, महिंद्र, बंटू, जग्गो व योग राज रवि आदि मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News