बेहद गहरा है बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों का प्यार, एक दूसरे पर छिड़कते है जान

6/19/2018 5:13:50 PM

मुंबई: भाई-बहन का रिश्ता सबसे अनमोल माना जाता है, जिसमें पल भर में लड़ाई और पल में प्यार होता है। चाहे वह आम लोग हो या बॉलीवुड स्टार्स, भाई-बहन का प्यार सबके लिए एक जैसा होता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों के भाई बहन के बारे में सब जानते ही होंगे, लेकिन इनके सौतेले भाई-बहन के बारे में कम लोग ही जानते होंगे। आज हम आपको बॉलीवुड के उन स्टार किड्स के सौतेले भाई-बहनों के बारे में बताएंगे, जिनमें काफी प्यार है। 

 

PunjabKesari

 

 अर्जुन कपूर – जाह्नवी और ख़ुशी कपूर

एक्टर अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना सूरी के बेटे हैं, वहीं जाह्नवी और ख़ुशी श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन अपनी दोनों बहनों के काफी करीब आ गए है। श्रीदेवी जब जिंदा थी तब अर्जुन और जाह्नवी-ख़ुशी में काफी दूरियां थी, लेकिन अब अर्जुन एक बड़े भाई की तरह अपनी बहनों का ख्याल रख रहे है।  

 

PunjabKesari

 

 आलिया और पूजा भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया और पूजा भट्ट दोनों ही सौतेली बहने हैं। आलिया महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी हैं और पूजा महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की। आलिया और पूजा में 21 साल का फर्क है। लेकिन दोनों के प्यार के बीच उम्र का फर्क पता नहीं चलता। पूजा और आलिया को अक्सर साथ में भी देखा जाता है।

 

PunjabKesari


सारा अली खान और तैमूर


बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के दो बेटे इब्राहिम और तैमूर है औऱ एक बेटी सारा अली खान है। इब्राहिम और सारा सैफ की पहली पत्नी अमृता के बच्चे है। वहीं तैमूर सैफ की दूसरी पत्नी करीना का बेटा है। लेकिन सारा और इब्राहिम तैमूर को बहुत प्यार करते हैं और उनका बहुत ख्याल रखते हैं। करीना के साथ भी इनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं।

 

PunjabKesari


 जुनैद, ईरा और आज़ाद खान

जुनैद और ईरा आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। दोनों अपनी मां के साथ रहते हैं। आमिर ने दूसरी शादी किरन राव से की। आमिर और किरन का एक बेटा आजाद है। जुनैद और ईरा अपने छोटे भाई आजाद से बहुत प्यार करते हैं। दोनों की उम्र में काफी अंतर भी है।

 

PunjabKesari


आर्य और प्रतीक बब्बर

बॉलीवुड एक्टर और राजनेता राज बब्बर के दो बेटे हैं आर्य और प्रतीक बब्बर। प्रतीक राज बब्बर की दूसरी पत्नी स्मिता पाटिल के बेटा हैं। जिनके जन्म के बाद ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रतीक अपनी नानी के साथ रहे हैं लेकिन वो अपने पिता और सौतेले भाई के साथ भी देखे जाते हैं। दोनों सौतेले भाइयों में बेहद प्यार है।

 

PunjabKesari


त्रिशाला, शहरान और इकरा

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की एक बेटी त्रिशाला है, जो अपनी मासी के साथ विदेश में रहती है। लेकिन अपनी सौतेली मां और अपने सौतेले भाई-बहन से उनका रिश्ता बेहद अच्छा है। दोनों बच्चे और त्रिशाला की उम्र में 20 साल से ज़्यादा का फर्क है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari


Recommended News

Related News