पनीर चिली डोसे से बच्चे को दिलाएं  ट्रीट का मजा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 02:46 PM (IST)

कई बच्चे तीखा डोसा खाने के शौकीन होने हैं इसलिए घर पर पनीर चिली डोसा बना आप उन्हें  ट्रीट का मजा दे सकते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं पनीर चिली डोसा बनाने की विधि।

 

 

सामग्री
मक्खन - 2 चम्मच
प्याज - 60 ग्राम
शिमला मिर्च- 30 ग्राम
गोभी - 60 ग्राम
टमाटर - 80 ग्राम
केचअप - 2 चम्मच
मिर्च लहसुन सॉस - 2 चम्मच
सोया सॉस - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
नमक - 1 चम्मच
पनीर - 200 ग्राम
पानी
डोसा मिक्सचर
मक्खन


विधि

1. सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच मक्खन गरम करें और  60 ग्राम प्याज भूनें।
2. इसके बाद 30 ग्राम शिमला मिर्च तथा 60 ग्राम गोभी डालकर 5 - 7 मिनट के लिए पकाएं।
3. फिर  80 ग्राम टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं।
4. अब इसमें 2 चम्मच केचअप, 2 चम्मच मिर्च लहसुन सॉस, 1 चम्मच सोया सॉस  डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
5. इसके बाद इसमें  लाल मिर्च, गरम मसाला तथा नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
6. अब इसमें पनीर डालकर मिलाएं और 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
7. अब तवा गरम करें और उसपर पानी छिड़कें और फिर कपड़े से तवा साफ कर ले।
8. इसके बार तवे पर तैयार डोसा मिश्रण धीरे-धीरे फैलाएं। मक्खन लगाएं साईडों पर ताकि वे चिपके ना।
9. उसपर  पनीर वाला मसाला डालें और एक साईड से फोल्ड करें।
10. आपका डोसा तैयार है केचअप के साथ गर्मा-गर्म परोसें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sonia Goswami

Recommended News