महिला सजग हो तो पूरा परिवार सजग होता है : सोलंकी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): महिलाएं सजग होती हैं तो पूरा देश बहुत आगे जाता है, क्योंकि महिला सजग हो तो पूरा परिवार सजग होता है और आगे चलकर समाज व देश सजग होता है। भारत में सजग महिलाओं ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अपनी क्षमता की छाप छोड़ी है। आज भी ऐसी सजग महिलाएं देश के विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष आदि महत्वपूर्ण पदों पर दक्षता से काम कर रही हैं। 

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने ‘महिलाओं के लिए डिजीटल साक्षरता कार्यक्रम’ के शुभारंभ समारोह में बोलते हुए व्यक्त किए। समारोह का आयोजन राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा पंजाब विश्वविद्यालय में किया गया था। इस कार्यक्रम में फेसबुक और साइबर पीस फाउंडेशन संस्थाएं सहयोग कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static