राहत! NCC कैडेट्स को मिली मैडीकल फीस से छूट

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 11:56 AM (IST)

धर्मशाला (नरेश): प्रदेश के विभिन्न कालेजों व स्कूलों के माध्यम से जुड़े एन.सी.सी. कैडेट्स को अब मैडीकल फीस नहीं चुकानी पड़ेगी। स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से प्रदेशभर के 24630 कैडेट्स को लाभ मिलेगा। इस बाबत बाकायदा स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि एन.सी.सी. ग्रुप मुख्यालय शिमला के ब्रिगेडियर ललित जोशी द्वारा बीते दिनों स्वास्थ्य विभाग के ध्यान में ई-मेल के माध्यम से मामला लाया गया था। आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अतिरिक्त मुख्य सचिव (हैल्थ) को लिखे पत्र में हवाला दिया गया था कि एन.सी.सी. कैडेट्स को अपने वार्षिक प्रशिक्षण पर जाने के लिए मैडीकल करवाना पड़ता है, जिसमें कई जगह इन कैडेट्स को 200 से 300 रुपए की फीस चुकानी पड़ती है।

इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि अधिकतर बच्चे गरीब परिवार से संबंध रखते हैं, जिससे वे फीस अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। उधर, इस संबंध में डी.एच.एस. डा. बलदेव कुमार ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों को आर.के.एस. की बैठकों में इसका प्रावधान करने के निर्देश दिए हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News