सुबह उठकर क्या खाएं, जिससे पूरा दिन बनी रहे एनर्जी?

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 11:25 AM (IST)

सेहत को स्वस्थ रखने के लिए दिन की अच्छी शुरुआत होना बहुत जरूरी है। अगर सुबह ही खान-पान की गलतियां की जाए इसका असर अच्छा नहीं होता। ऐसे में मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि सुबह उठकर क्या खाना चाहिए? जिससे सारा दिन बॉडी में भरपूर एनर्जी बनी रहे। चाय या फिर कॉफी पीते हैं तो इसे आज ही छोड़कर हर रोज खाली पेट सेब खाना शुरू करें। 

PunjabKesari
हर रोज एक सेब खाने से बीमारियां कोसो दूर रहती हैं। यह बात भी सही है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए यह फल किसी भी समय खाया नहीं जा सकता। अगर किसी भी आहार का फायदा लेना है तो इसे सही समय पर खाना बहुत जरूरी है। उठने के बाद 20-25 मिनट के अंदर सेब का सेवन कर लेने से पाचन शक्ति मजबूत होती है। इससे सारा दिन बॉडी में भरपूर एनर्जी बनी रहती है और मूड भी अच्छा रहता है। 

PunjabKesari
सेब में फाइबर,न्यूट्रिशियंस,विटामिन आदि कई तरह के जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं जो सेहत से जुड़ी परेशानियों जैसे कब्ज,पीरियड्स की अनियमितता, कोलेस्ट्रॉल,अनिद्रा,सिर दर्द ,खून की कमी,तनाव आदि सहित से छुटकारा दिलाता है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static