FIFA Worldcup: रूस ने मिस्र को 3-1 से दी मात

punjabkesari.in Wednesday, Jun 20, 2018 - 01:51 AM (IST)

सेंट पीटर्सबर्गः रूस में चल रहे फुटबॉल विश्वकप में मंगलवार को मेजबान रूस का मिस्र के बीच मुकाबला खेला गया। दूसरे हाफ में 15 मिनट के भीतर तीन गोल करके मिस्र को मंगलवार को 3-1 से हराकर मेजबान रूस फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में प्रवेश की दहलीज पर पहुंच गया। मिस्र के स्टार स्ट्राइकर मोहम्मद सलाह ने चोट से उबरने के बाद मंगलवार को मैदान पर वापसी की और पेनल्टी पर गोल भी दागा।
PunjabKesari

28 साल बाद पहला विश्व कप खेल रहे मिस्र को लगातार दो हार के बाद अब वापसी का टिकट कटाना पड़ सकता है। अहमद फातही ने आत्मघाती गोल दागकर 47वें मिनट में रूस को बढत दिला दी। यह इस टूर्नामेंट का पांचवां आत्मघाती गोल रहा। इसके बाद डेनिस चेरिशेव और आॢतयोम ज्युबा ने लगातार गोल दागकर रूस को 3-0 की बढ़त दिला दी।

PunjabKesari

इससे पहले रूस ने शुरूआती मैच में सउदी अरब को 5-0 से हराया था। चेरिशेव का यह इस विश्व कप में तीसरा गोल रहा और सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ शीर्ष पर आ गए हैं।

PunjabKesari

उरूग्वे की टीम अगर कल सउदी अरब को हराती है या ड्रा खेलती है तो रूस अंतिम 16 में पहुंच जायेगा । ऐसे में मिस्र बाहर हो जायेगा जिसे पहले मैच में उरूग्वे ने 1-0 से हराया था। मिस्र के लिये सलाह ने 73वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया। पिछले महीने चैम्पियंस लीग फाइनल में कंधे की चोट से जूझने वाले सलाह का यह पहला मैच था और मिस्र का 28 साल में विश्व कप में पहला गोल भी था।

PunjabKesari

इससे पहले विलारीयाल के विंगर चेरिशेव ने 59वें मिनट में मारियो फर्नांडिस के क्रास पर गोल करके रूस की बढत दुगुनी कर दी थी। वहीं तीन मिनट बाद ज्युबा ने गेंद को अपनी छाती पर रोकते हुए अली गबर को छकाकर तीसरा गोल दागा।

PunjabKesari

रूस को पहली कामयाबी मिस्र के कप्तान अहमद फातही के आत्मघाती गोल से मिली। रोमन जोबनिन के पास को लपकने के प्रयास में वह चूके और गेंद उनके घुटने से टकराकर गोलकीपर मोहम्मद ई को चकमा देते हुए गोल के भीतर चली गई। इससे पहले हाफटाइम तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News