पूर्व पार्षद ने पत्नी पर तेजधार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 09:28 AM (IST)

संगत मंडी (मनजीत): स्थानीय मंडी स्थित एक पूर्व पार्षद ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी को तेजधार हथियार से हमला करके उसे गंभीर जख्मी कर दिया।जानकारी के अनुसार पार्षद गुरमीत सिंह ने अपनी पत्नी के अलावा दूसरा विवाह अपनी सगी साली सुखजीत कौर सुक्खी के साथ करवाया हुआ था, जिसके 2 बच्चे हैं, जबकि दूसरी बहन से उसके 2 लड़के व एक लड़की है। घरेलू कलह के चलते सुक्खी अपने पति से अलग होकर मार्कीट कमेटी के नजदीक एक मकान में रहती थी। 

वह सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पसवक कमेटी की मौजूदा चेयरमैन भी है। बताया जा रहा है कि गुरमीत सिंह के साथ सुक्खी का समझौता होने के कारण वह मोटरसाइकिल पर उसे अपने घर ले आया था। सुबह 10 बजे के करीब उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिस पर गुरमीत सिंह ने सुक्खी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। उसने सुक्खी की बाजुओं, टांगों व गर्दन पर कई वार करके उसे जख्मी कर दिया। पड़ोसियों ने सुक्खी को सिविल अस्पताल बङ्क्षठडा में भर्ती करवाया। थाना संगत के सहायक थानेदार लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उनके जाने से पहले ही घायल महिला को अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News