Kundli Tv- अपने राशिफल के साथ करें मंगलमय दिन की शुरुआत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 19, 2018 - 07:45 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज आप अपनी वाणी की मधुरता से सबका मन मोह लेंगे। आज आप में एक नया आत्मविश्वास आएगा। जिससे आप रास्ते में आने वाली प्रॉब्लम का बखूबी सामना करेंगे और उन पर जीत भी हासिल करेंगे। आज आप क्रिएटिव आइडिया से परिपूर्ण रहेंगे और पूरे दिन अपने विवेक का प्रदर्शन करते रहेंगे। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने जा रहे हैं तो समय बहुत ही अनुकूल है।

शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर- 4
 

वृष राशि वालों आज सामाजिक रिश्ते बनाने के लिए दिन अच्छा है इसलिए भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। निराश न हों इससे आपको फायदा होगा। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ होगा लेकिन आप घबराएं नहीं इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। आज आपका ऊर्जा का लेवल ऊंचा रहेगा। इतना काम होने के बावजूद भी आपके सारे काम पूर्ण होंगे।

शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर-1

 
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लकी है। स्टुडेंट्स के लिए किस्मत का दिन है, उन्हें पढ़ाई में विशेष फल मिलेगा। जरुरत की चीजों पर आवश्यकता से ज्यादा खर्च भी हो सकता है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होगी। जिससे आप रिलेक्स फील करेंगे। बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें, फायदा होगा।

शुभ रंग- ग्रे  शुभ नंबर- 5
 

कर्क राशि वालों आज आपको सामाजिक परेशानी से गुजरना पड़ सकता है। आपका दिन सामान्य रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उतना ही आपको फल मिलेगा। अपनी हेल्थ का ध्यान रखें तो बेहतर होगा। अपने बच्चे को मीठा खिलाकर ही घर से बाहर निकलें, फायदा होगा।

शुभ रंग- पीच शुभ नंबर- 4
  

सिंह राशि वालों आज आप किसी अनजान व्यक्ति से मिलोगे और मिलते ही उसकी परेशानी का हल निकाल देंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवन साथी की उन्नति लगातार बनी हुई है। आज आपका उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 8

 
कन्या राशि वालों आपको अचानक कहीं से धन मिलने के योग हैं। आपको कोई गिफ्ट मिल सकता है। घर में चल रही शादी की समस्या का आज हल हो जायेगा। इस राशि की महिलाएं आज के दिन लाल साड़ी पहन कर घर से बाहर निकलें, फायदा होगा। अगर आप कोई समझौता करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें पूरी बांह की शर्ट पहन कर बाहर जाएं।

शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 7


तुला राशि वालों आज आपको अपनी हेल्थ को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। जो ठेकेदार हैं उन्हें आज नए ठेके मिलेंगे। आपके बिजनेस में तेजी आएगी। खर्चे बढ़ेंगे लेकिन वित्तीय स्थिति मजबूत रहेगी। डूबा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स के लिए  दिन अच्छा है।

शुभ रंग- गुलाबी  शुभ नंबर- 9
 

वृश्चिक राशि वाले प्लेयर खेलकूद में सफलता हासिल करेंगे। आज किसी महिला दोस्त से मदद मिलेगी। नए दोस्त बनेंगे। जमीन या मकान खरीदने का योग बन रहा है।विदेश में नौकरी की बात चल सकती है। इस समय कोई मुनाफे का सौदा हो सकता है। आज आपका दिन आपके लव मेट के साथ अच्छा बीतेगा।

शुभ रंग- आसमानी नीला शुभ नंबर- 6

 
धनु राशि वालों आज का दिन आपके परिवार के लिए भी काफी अच्छा साबित होगा।भाई-बहनों के साथ किया गया काम सफल होगा। आज आप अपने फ्यूचर के बारे में सोचेंगे। आपकी भगवान में गहराई से आस्था बढ़ेगी। इससे आपका मन शांत रहेगा।किसी वृद्ध महिला या अपनी मां का आशीर्वाद लेंगे तो आपको हर काम में सफलता प्राप्त होगी।

शुभ रंग- काला शुभ नंबर- 7
 

मकर राशि वालों आपका समाज में रुतबा बढ़ा रहेगा। आपके लिए विदेश से खास मैसेज आ सकता है। अपने बच्चे की सेहत पर खास ध्यान दें। दोस्त से आपको मोरल सपोर्ट मिलेगा। स्टूडेंट्स को करियर के लिए मेहनत करने की जरूरत है। आपकी मेहनत फ्यूचर में काम आएगी।

शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर-1

 

कुंभ राशि वाले जो नौकरी की तलाश में हैं उनको जॉब के ऑफर मिलेंगे। जिससे उनके मन में खुशी रहेगी। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ें हैं उनके लिए दिन अच्छा है। आज आप अपने गुस्से पर संयम रखें नहीं तो बिगड़े काम बन सकते हैं। गाय को घी वाली रोटी खिलाने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 2

 

मीन राशि वालों आज किसी से झगडा न करें, यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। आज आपके पास किसी भी काम को कराने की शक्ति और अधिकार रहेगा। आस-पास के लोग आपके अनुभव का पूरा लाभ उठाएंगे। आज आपकी राय लोगों को काम में सफलता दिलाएगी। घर में सुख और शांति का निवास रहेगा। मंदिर में दही और दूध दान करने से घर में खुशहाली आएगी। 

शुभ रंग- सुनहरी  शुभ नंबर-

Kundli Tv- ऐसे रखेंगे अपना किचन तो घर से भागेगी 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News