हरिके पत्तन को सैर सपाटे के लिए विकसित किया जाएगा: सिद्धू

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 10:40 PM (IST)

हरिके पत्तन: पंजाब के पर्यटन मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने हरिके के पक्षी अभ्यारण्य के लिए एक विश्वस्तीय पारिस्थितिकी अनुकूल परियोजना की आज घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह एक अत्याधुनिक पर्यटन गंतव्य बनेगा। सिद्धू ने हरिके पत्तन को शीर्ष संभावना वाला स्थान बताते हुए कहा कि राजस्थान के भरतपुर पक्षी अभ्यारण्य में 16,000 पक्षी आते हैं। वहीं इस स्थान पर दुर्लभ प्रजातियों के एक लाख पक्षी आते हैं।       

पंजाब में विभिन्न पर्यटन स्थलों का चार दिवसीय दौरा कर रहे सिद्धू आज पर्यटन विभाग के शीर्ष अधिकारियों और स्थानीय अधिकारियों के साथ हरिके पत्तन पहुंचे। उन्होंने नदी में नौका विहार किया और कहा, ‘‘राज्य सरकार इस स्थान को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल में तबदील करना चाहती है।’’ उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर 50 करोड़ रूपया खर्च हो सकता है।       
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News