छेड़छाड़ के झूठे आरोप से परेशान व्यक्ति ने की आत्महत्या, 7 नामजद

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 12:11 PM (IST)

संगरूर (विवेक सिंधवानी, गोयल): लड़की से छेड़छाड़ के झूठे आरोपों से तंग आकर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या करने पर 3 महिलाओं सहित 7 व्यक्तियों विरुद्ध थाना लहरा में केस दर्ज किया गया है।

सहायक थानेदार पुरुषोत्तम राम ने बताया कि हरदेव सिंह पुत्र गिंद सिंह वासी लहल कलां थाना लहरा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उसके लड़के गुलजार सिंह का विवाह करीब 11 वर्ष पहले मनप्रीत कौर पुत्री गुरदयाल सिंह वासी रतिया से हुआ था व उनका एक पुत्र भी है। उसके पड़ोस में रहते आरोपियों बरखा सिंह व गैबा सिंह पुत्र हरनाम सिंह, हरजीत कौर पत्नी गैबा सिंह, परनीत कौर पुत्री गैबा सिंह, गुड्डू सिंह पुत्र गुरचरन सिंह, गोदा सिंह पुत्र अमर सिंह व केलो पत्नी गोदा सिंह वासी लहल कलां हमेशा उसके लड़के पर झूठे आरोप लगाते थे कि वह उनकी लड़की से छेड़छाड़ करता है। पहले भी 3-4 बार समझौता हुआ परंतु उक्त आरोपी फिर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। वहीं गत 15 जून को सुबह भी उक्त आरोपियों ने उसके लड़के पर फिर से लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का झूठा आरोप लगा दिया। जिस कारण उसका लड़का गुलजार सिंह पूरा दिन काफी परेशान रहा। उसी शाम उसको पता चला कि उसके लड़के ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News