मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक दूजे के हुए 6 जोड़े, सरकार की ओर से दिए गया ये उपहार

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 05:52 PM (IST)

झांसीः उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत झांसी के एरच में सोमवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें छह जोड़े विवाह सूत्र में बंधे।  

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में गरौठा विधायक जवाहर सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में राजस्व अपर जिलाधिकारी हरिशंकर भी विशिष्ट अतिथि थे। सम्मेलन में सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया गया और नव विवाहितों को सुखी दांपत्य जीवन का आर्शीवाद दिया।  

विवाह संपन्न होने के बाद मंचासीन लोगों ने नव विवाहित जोडों में प्रत्येक को सरकार की ओर से दिए जाने वाली बीस हजार की राशि का चेक प्रदान किया। सभी जोडों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static