नीरव मोदी ने बहन पूर्वी के खाते में ट्रांसफर किए थे पैसे, एेसे रचा पूरा खेल

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 04:24 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः पंजाब नैशनल बैंक में करोड़ों का घोटाला कर देश से फरार होने वाले  हीरा कारोबारी नीरव मोदी के बारे में रोजाना नए नए खुलासे हो रहे हैं। खबरों के मुताबिक नीरव ने दुबई की शेल कंपनियों के जरिए पैसों की बड़ी हेराफेरी की। उसने इन्हीं फर्जी कंपनियों के जरिए बहन पूर्वी मेहता के खाते में अरबों रुपए ट्रांसफर किए।

पूर्वी के खाते में ट्रांसफर किए गए शेयर
पूर्वी की कंपनी फाइन क्लासिक एफजेडई और नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार होल्डिंग के बीच मनी लॉन्ड्रिंग का पूरा खेल हुआ। सबसे पहले उसने पूर्वी मेहता की कंपनी फाइन क्लासिक के खाते में 442 करोड़ रुपए दुबई स्थित ही एक फर्जी कंपनी के जरिए भेजे। फिर नीरव मोदी की कंपनी फायरस्टार होल्डिंग के खाते में यह पैसा ट्रांसफर करके शेयर खरीदे गए। फाइन क्लासिक ने ये शेयर पूर्वी के नाम पर ट्रांसफर कर दिए। पूर्वी ने ये शेयर बेचे और उसके निजी खाते में 6.50 करोड़ डॉलर (करीब 442 करोड़ रुपए) आ गए।

एेसे की धोखधड़ी
उसके बाद दुबई की शेल कंपनी ने फायरस्टार होल्डिंग के खाते में 3.5 करोड़ डॉलर (करीब 238 करोड़ रुपए) डाले। फायरस्टार होल्डिंग ने दिखाया कि उसने पूर्वी की कंपनी फाइन क्लासिक से 2 करोड़ डॉलर (करीब 136 करोड़ रुपए) लोन लिए। नीरव की दो अन्य कंपनियों सिनर्जी कॉर्पोरेशन यूएसए और जैफल यूएसए ने दिखाया कि उन्होंने पूर्वी से 1.5 करोड़ डॉलर (करीब 1 अरब रुपए) लोन लिए। नीरव ने दिखाया कि पूर्वी ने फायरस्टार होल्डिंग की सहायक कंपनियों को 3.5 करोड़ डॉलर (करीब 238 करोड़ रुपए) कर्ज दिया। फायरस्टार होल्डिंग ने कर्ज की रकम लौटाने के नाम पर पूर्वी को 3.5 करोड़ डॉलर दे दिए।

पूर्वी का पति मयंक मेहता भी था शामिल
दुबई की शेल कंपनियों के जरिए पूर्वी के पति मयंक मेहता के खाते में ट्रांसफर हुए। मेहता ने 3 करोड़ डॉलर (करीब 204 करोड़ रुपए) पूर्वी को गिफ्ट किया। पूर्वी ने 2 करोड़ डॉलर (करीब 136 करोड़ रुपए) भारत के बैंक में एफडी कर दिए। इसी एफडी की बदौलत उसने यूके में लोन ले लिया। उसने खाता बंद होने से तीन साल पहले तक इस पैसे का इस्तेमाल किया। उसने इसी पैसे से यूके से लिया कर्ज चुकता किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Supreet Kaur

Recommended News

Related News