लड़की को सहायक सब-इंस्पैक्टर भर्ती करवाने का झांसा देकर ठगे 5 लाख

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 03:43 PM (IST)

बरेटा(सिंगला): गांव जुगलान के एक व्यक्ति दलीप सिंह द्वारा पुलिस चौकी कुलरियां में दी शिकायत के आधार पर बरेटा पुलिस द्वारा एक लड़की को सीधे ही सहायक सब-इंस्पैक्टर भर्ती करवाए जाने का झांसा देकर 5 लाख रुपए ऐंठने के आरोप में 3 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार दलीप सिंह द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि उसकी दोहती को पुलिस में सहायक सब-इंस्पैक्टर भर्ती करवाए जाने संबंधी बरेटा के एक व्यक्ति के सहयोग से उसका सम्पर्क गुरदासपुर के रहने वाले कुछ लोगों से हुआ। उन्होंने उसकी दोहती को उपरोक्त सर्विस दिलवाने के लिए 5 लाख रुपए में बात की तथा यह राशि दिए जाने के पश्चात भी सर्विस नहीं दिलवाई।

इस पर परेशान होकर उसने कुलरियां चौकी के इंचार्ज गुरतेज सिंह को शिकायत दी, जिस पर बरेटा थाना में आरोप के आधार पर गुरदेव सिंह व बलदेव सिंह तथा बलविंद्र सिंह के विरुद्ध केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार कथित आरोपियों में 2 सगे भाई बताए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News