छत पर खेल रही 2 साल की मासूम के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, तोड़ा दम

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 02:26 PM (IST)

नाहन (सतीश): शिलाई इलाके में दो मंजिला छत से गिरकर 2 साल की मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, 108 एंबुलेंस कर्मी बच्ची को बचाने के लिए प्रयास करते रहे, लेकिन पांवटा पहुंचने से पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मासूम दीक्षा पुत्री सुनील निवासी डाकरधार, कांडो भटनोल घर की छत पर खेल रही थी कि अचानक गिर गई। इसके तुरंत बाद 108 के माध्यम से गंभीर रूप से घायल बच्ची को शिलाई लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीक्षा को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रेफर किया गया। लेकिन, बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 


बताया जा रहा है कि एंबुलेंस के पायलट की मेहनत से घायल दीक्षा को रेफर करने के बाद 12 किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता आधे घंटे में तय किया, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। गंगटोली के समीप पहुंचते ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News