प्रैग्नेंसी के दौरान हाथो-पैरों में होती है सजून तो इस तरह करें दूर

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 12:26 PM (IST)

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। इन बदलावों के कारण उनको उल्टी, पीठ में दर्द, सिर चक्करना और भी कई तरह के परिवर्तन होने लगते हैं। इन्ही में से एक है हाथों-पैरों की सूजन। इस सूजन को कम करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के तरीके अपनाते ही मगर उससे कोई फायदा नहीं होता। एेसे में आप कुछ आसान से तरीकों को अपनाकर सूजन को कम कर सकते हैं। 

 

1. गुुनगुने पानी में नमक
पैरों की सूजन को कम करने के लिए गुनगुने पानी में नमक मिलाकर पैरों को उसमें भिगोए। एेसा करने से पैरों की सूजन कम होगी। इसके अलावा आप चाहे तो इस अवस्था में स्विमिंग भी कर सकते हैं। स्विमिंग करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। 

 

2. आराम करें
इस अवस्था में जितना हो सकते उतना आराम करें। रात को सोते समय बाई ओर करवट लेकर सोए। इस तरफ सोने से एड़ियों, पांव और हाथों-पैरों की सजून कम होती है। रात को सोने के अलावा दिन में भी एक घंटा जरूर सोएं। एेसा करने से आराम मिलेगा। 

 

3. मालिश करें
पैरों की सूजन को कम करने के लिए तेल से मालिश करें। मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाएगा। इससे पैरों की सूजन कम हो जाएगी। एेसा करने से पैरों की एेंठन भी दूर हो जाएगी। 

 

4. खाने और पीने पर दें ध्यान
इस अवस्था में जीतना हो सके उतना अपने खान-पान की तरफ ध्यान दें। जरूरत से ज्यादा नमक खाने शरीर की सूजन ओर ज्यादा बढ़ जाएगी। एेसे में शरीर की सूजन को कम करने के लिए जितना हो सके नमक कम खाए। 

 

5. पैर को सीधा कर लें
अगर आप काम करती है तो पैरों को थोड़ी देर के लिए सीधा करके बैठ जाएं। एेसा करने से शरीर में रक्त का संचार सही तरीके से होने लगेगा। अगर संभव हो तो पैर के पास एक स्टूल रखें ताकि पैर को ज्यादा देर तक मोड़ कर रखने की जरुरत न पड़े।

 

6. बाई करवट ले कर सोएं
जब भी आप सोने जाएं तो बाई ओर करवट लेकर सोएं। इस तरफ सोने से ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से होने लगेगा और पैरों की सूजन कम होगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News

static