रोजगार के नाम पर युवाओं को ठग रही भाजपा: प्रदीप

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 09:34 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हाल ही में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी प्रदीप कासनी, जे.एन.यू. छात्र नेता व दलित राइट एक्टिविस्ट प्रदीप नरवाल और सामाजिक कार्यकर्ता व वकील सुखविंद्र नारा की आज एक बैठक प्रदीप कासनी के निवास पर हुई। बैठक में कांग्रेस को हरियाणा में मजबूत करने पर विचार किया गया। 

जे.एन.यू. छात्र नेता व दलित राइट एक्टिविस्ट प्रदीप नरवाल ने बताया की 18 जून की कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ वह चंडीगढ़ में प्रैस वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में अशोक तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत बनाने पर बैठक में विचार किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार के जनविरोधी मुद्दों को जनता में उठाने, छात्र संघ के चुनाव पर प्रतिबंध के मुद्दे पर भाजपा सरकार की वायदाखिलाफी व हरियाणा में बढ़ रहे दलित उत्पीडऩ, बच्चियों से रेप की घटनाओं व लाचार कानून व्यवस्था जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद राजकुमार सैनी जाति-पाति का खेल भाजपा के इशारे पर खेलते रहे, मगर भाजपा ने अनुशासन के नाम पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा में युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कर्मचारी आयोग में रोजगार देने के नाम पर पैसे ऐंठने के कई आरोपी पुलिस के शिकंजे में हैं। 

भाजपा सरकार की नीतियों ने प्रदेश को विकास के मामले में 20 साल पीछे धकेल दिया है। सरकार केवल गाय और गीता के नाम पर राजनीति करने में लगी हुई है। उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है।  साथ ही कहा कि कांग्रेस की बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा और इनैलो में खलबली मची हुई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static