भारत-पाक सीमाओं पर रिट्रीट सैरेमनी का समय बदला

punjabkesari.in Monday, Jun 18, 2018 - 08:33 AM (IST)

फाजिल्का (लीलाधर): फाजिल्का में भारत-पाक सीमा की अंतर्राष्ट्रीय सरहद सादकी बॉर्डर व फिरोजपुर के हुसैनी वाला और श्री अमृतसर साहिब के वाघा बॉर्डर पर भारत-पाक के बीच होने वाली रिट्रीट सैरेमनी का समय बदल दिया गया है। 

सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे होने वाली रिट्रीट सैरेमनी अब सायं साढ़े 6 बजे होगी। यह समय परिवर्तन मौसम के बदलाव के चलते किया गया है। फाजिल्का के सादकी बॉर्डर पर इन दिनों स्कूलों की छुट्टियों के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से भारी संख्या में लोग रिट्रीट सैरेमनी देखने आ रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anjna

Recommended News

Related News