अनियंत्रित होकर नाले में गिरी आल्टो कार, 3 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 10:56 PM (IST)

बिलासपुर: ब्रह्मपुखर-घागस सड़क पर जुब्बल के पास एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे नाले में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार 3 लोगों को चोटें आईं। घायलों का उपचार सी.एच.सी. मारकंड में किया गया जहां उपचार के बाद 2 घायलों को तो घर भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से घायल कृष्ण लाल निवासी गांव करोट-डोबा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आई.जी.एम.सी. शिमला रैफर कर दिया गया है। घायल कृष्ण लाल डाईट जुखाला में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी पद पर कार्यरत है। उसने करोट से जुखाला तक के लिए इस कार में लिफ्ट ली थी।


कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने कृष्ण लाल के बयानों के आधार पर कार चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी व लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। एस.पी. बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि बरमाणा थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News