हरोली में यात्रियों से भरी बस पलटी, 18 घायल

punjabkesari.in Sunday, Jun 17, 2018 - 05:57 PM (IST)

ऊना (दत्ता)-  हरोली टाहलीवाल मुख्य मार्ग पर बस हादसे में सवार 18 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए तुरन्त हरोली अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पाते ही जिलाधीश ऊना व एस पी भी मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजौली निवासी 39 लोग बस में सवार होकर हरोली स्थित कहीं माथा टेकने आए थे। दोपहर बाद वापिसी के समय हरोली से टाहलीवाल मार्ग पर स्थित गांव कांटे में बस चालक से अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे की ओर लुढ़क गई। हादसे में सवार 18 लोग जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे, घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए हरोली अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी पाते ही जिलाधीश ऊना व एस पी ऊना, डी एस पी कुलविन्दर सिंह, एस डी एम गौरव चौधरी व एस एच ओ रमन चौधरी अपने दल बल सहित मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों का हरोली अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है। कुछ घायलों को ज्यादा चोंटे लगी है उन्हें ऊना अस्पताल रैफर किया जा रहा है। 

PunjabKesari

घायलों के नाम
सड़क हादसे में घायलों में चरनजीत सिंह, सुनीता देवी, रामप्यारी, संदीप, बलदेव चंद, रणजीत, सुखदेई, रत्नी देवी, रानो देवी, माया देवी, बलदेव, गुरबचनी, प्रीत सिंह, बबली, मनजीत कौर, गुरजीत, रत्न चंद व चालक अमृत लाल है। सभी घायल निवासी अजौली है। मौके पर पहुंची हरोली पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News